पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कोयले का भंडारण जारी

अवैध कोयले का भंडारण जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | जिलेके चंदवा प्रखंड में एनएच 99 के किनारे स्थित भूसाड़ गांव में कोयले का अवैध भंडारण धड़ल्ले से किया जा रहा है। वर्तमान समय में यहां लगभग 50 हजार मीट्रिक टन कोयला का भंडारण किया गया है। सारे कोयले सीसीएल द्वारा संचालित आम्रपाली कोलियरी से उठाव कर परिवहन किया जा रहा है।

जिसका कार्य श्रेया गोदावरी नामक कंपनी कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा कोल डिपो का कोई लाइसेंस तक निर्गत नहीं है और ही इन कंपनियों के पास पर्यावरणीय अनापत्ति प्रमाणपत्र ही है, बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई का किया जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है। श्रेया गोदावरी नामक कंपनी का संचालन रांची के व्यवसायी विजय धानुका करते हैं। हालांकि, पूरे कारोबार के प्रमुख कोलकाता निवासी इंद्राज बाबू हैं।

कोयला का डिपो अवैध है, इस बात संज्ञान जिला प्रशासन को भी है। यही कारण है सदर एसडीओ डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि दो मर्तबा कोल डिपो का जायजा भी ले चुके हैं, लेकिन वर्तमान समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीओ द्वारा अंचलाधिकारी चंदवा रविशराज सिंह को भूसाड़ कोल डिपो को हटाने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जिला प्रशासन कोयला कारोबारियों पर कार्रवाई करने में परहेज कर रही है।

मुकदमादर्ज होने पर भी नहीं हुई कार्रवाई

लातेहार| जिलापुलिस प्रशासन द्वारा इसी स्थान पर चार दिसंबर, १४ को छापामारी कर ६२५० मीट्रिक टन कोयला पूर्व में जब्त भी किया गया था। कोयला कारोबारियों द्वारा सुरक्षित वन क्षेत्र में कई बेशकीमती पेड़ों की कटाई कर कोयले का भंडारण किया गया है।

डीएफओ ममता प्रियदर्शी के निर्देश पर वन विभाग द्वारा मुकदमा भी दर्ज किया गया है, लेकिन कोयला माफिया इस बात से बेखौफ हैं कि उनपर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होनेवाली। पुलिस द्वारा भी चंदवा थाना कांड संख्या १३९/२०१४ के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन सबकुछ मैनेज हो चुका है।

चालानटोरी के लिए, भंडारण भूसाड़ में : आम्रपालीसे श्रेया गोदावरी कंपनी के लिए परिवहन किए जा रहे ट्रकों हाईवा का परिवहन चालान आम्रपानी से टोरी कोल साइडिंग के लिए है, लेकिन कोयला कारोबारियों द्वारा भूसाड़ में इसका भंडारण किया जा रहा है। इसके उड़ते धूलकण से जनता परेशान है, जिसे देखनेवाला कोई नहीं है।

^भूसाड़ से कोयला हटाने का निर्देश दिया गया है। सीओ चंदवा को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, बावजूद इसके कोयला कारोबारी कोयला नहीं हटाते हैं तो अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।”

डॉ.शांतनु कुमार अग्रहरि, एसडीओलातेहार।