दहेज के लिए महिला की जलाकर हत्या
दहेज के लिए महिला की जलाकर हत्या
हाजीपुर. वैशालीजिले के महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव में दहेज के लिए शुक्रवार की देर रात एक महिला की जलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले के राघोपुर थाना के फतेहपुर खुदगाछ गांव की महिला लालमुनि देवी (22 वर्ष) की शादी जक्कोपुर गांव निवासी अशोक पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जाता था और शुक्रवार की रात उसकी जला कर हत्या कर दी गई। सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला के भाई रविंद्र पासवान के बयान पर संबंधित थाना में पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।