पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोरे में बंद युवक का शव बरामद

बोरे में बंद युवक का शव बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोरे में बंद युवक का शव बरामद

नवादा.जिले केगोविंदपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव से शनिवार पुलिस ने बोरे में बंद एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने पुरैनी गांव के निकट नहर के किनारे से बोरे में बंद 30 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मृतक किसी वाहन का चालक या उप-चालक है जिसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है और शव को नहर के किनारे फेंक दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।