बिरसा मुंडा स्टेडियम में बाल समागम आज
बिरसा मुंडा स्टेडियम में बाल समागम आज
सरायकेला| स्कूलीशिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को जिला स्तरीय बाल समागम-2016 का आयोजन सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया जाएगा। जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त चंद्रशेखर द्वारा बाल समागम का उदघाटन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलकूद एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।