सरायकेला को समर्पित किया बेस्ट छऊ अवॉर्ड
नईदिल्ली में चल रहे भारत रंग महोत्सव में सरायकेला छऊ ने अपना परचम लहराया है। आमंत्रण में सरायकेला से एक मात्र भाग लिए गुरु केदार मेमोरियल आर्ट्स सेंटर को बेस्ट छऊ अवार्ड से नवाजा गया है। सेंटर के निदेशक निलय साहू को मिले अवार्ड को लेकर उन्होंने दैनिक भास्कर के साथ अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा कि भारत रंग महोत्सव में बेस्ट छऊ का अवार्ड जीतना सरायकेला छऊ के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपने इस उपलब्धि को छऊ भूमि सरायकेला को समर्पित किया है।