सुनीता को सम्मानित करेगी कमेटी
घाटशिला| अश्वथयकुंज सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी सरायकेला निवासी सुनीता मुंडारी को उनके लंबे केश के कारण उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पूजा कमेटी के अमित सेन ने बताया कि नारी का सुंदरता को बढ़ाने में केश की अहम भूमिका होती है। आज के दौर में नारी केश रखना तक पसंद नहीं करती है, वहीं सरायकेला प्रखंड के पहाड़पुर गांव निवासी सुनीता मुंडारी ने लंबा केश रख कर एक मिसाल पेश किया है। पूजा कमेटी की ओर से उन्हें षष्टी के दिन सम्मानित किया जाएगा।