डीसी ने डीएफओ को किया शो कॉज
सरायकेला | उपायुक्तचंद्रशेखर ने गुरुवार को विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला वन पदाधिकारी को बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने पशुपालन पदाधिकारी को मुख्यालय में रहने तथा 15 दिन में एक बार तितिरबिला डेयरी का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने को कहा है। मेसो की बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी निर्माणाधीन छात्रावासों में शौचालय पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। एसीपी एवं टीएसपी योजनाओं में क्रियानव्यन एजेंसी को पावर प्वाइंट के जरिए प्रजेंटेशन देने को कहा गया है। जिला मतस्य पदाधिकारी को बाजार में मछली शॉप के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में आईटीडीए के निदेशक भीष्म कुमार एवं विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।