पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक लूटपाट में उप प्रमुख पति पर मामला दर्ज

ट्रक लूटपाट में उप प्रमुख पति पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरनी | बीते24 सितंबर की रात देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गांव से चावल लदे ट्रक को अगवा कर ट्रक समेत चावल खपाने के मामले में बिरनी के उपप्रमुख सह झाविमो नेता पर बिरनी थाना में कांड संख्या 186/14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही गृह स्वामी अवधराम को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चोरी का माल घर में रखना और ट्रक लूटपाट कांड में अपराधियों को साथ देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मालूम हो कि बीते दिनों चतरो से लुटे गए ट्रक को पुलिस ने सरिया से बरामद किया गया था। ट्रक में लदा 400 बोरी चावल बिरनी के मंझिलाडीह गांव निवासी अवधराम के घर से बरामद किया गया था।