पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटेलाल के िलए हेमंत ने की सभा

छोटेलाल के िलए हेमंत ने की सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झामुमोप्रत्याशी छोटेलाल यादव के पक्ष में मंगलवार को सरिया के ताडी मैदान में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभा को सं‍बोधित किया वही उपस्थित लोगो को सं‍बोधित करते हुए हेमन्त सोरेन ने कहा की झारखंड राज्य का निर्माण कोई जात ,धर्म के आधार पर नहीं हुआ है। बल्कि यहां के लोगो के हक अधिकार दबे कुचले लोगो के द्वारा अपने अधिकार की लड़ाई के बाद एक लम्बे संघर्ष के बाद झारखंड राज्य का गठन हुआ है। वही जब तक झारखंड में झामुमो रहेगा वे यहां के लोगो के लिए जल ,जंगल जमीन के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे उन्होंने कहा की झारखंड राज्य का गठन जिस आशा उम्मीद के साथ हुआ था वह 14 साल बीत जाने के बाद भी अधूरा है। झारखंड के पिछड़ेपन का मुख्य कारण राजनीतिक अस्थिरता अवसरवादी लोगो के द्वारा सता पर काबिज होना तथा इस राज्य में एक निर्दलीय विधायक भी इन अवसरों का फायदा उठा कर राज्य का मुख्यमंत्री बन कर राज्य का बंटा धार करने में अहम भूमिका निभाता है। वही कार्यक्रम के दौरान बगोदर के माले विद्यादायक पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा की बगोदर विधायक सिर्फ सता का विरोध करते है। और हमेशा उल्टी चाल चलकर विस में विकास कार्यों की योजनाओं का विरोध करने में लगे रहते है। भले वह बिकते नहीं है ,लेकिन टेबल के नीचे से सब काम होता है। इस पार्टी का पुरा देश से सफाया हो चुका है इसलिए इसे यहां से भी साफ कर दी जाय। वही प्रत्याशी छोटेलाल यादव ने कहा की झामुमो झारखंड की माटी की पार्टी है इसलिए झारखंड के हित संपूर्ण विकास के लिए झामुमो को विजय बनाने की अपील किया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे

कार्यक्रम को संबोधित करते हेमंत सोरेन।