सुबह सात बजे से लग गई थी कतार
सरिया | रविवारको चौथे चरण के मतदान में बगोदर विस के कई क्षेत्रों में मत दाताओ के बीच मतदान को लेकर लोगो में खासा उत्साह देखा गया निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदान को लेकर समय सुबह के सात बजे से तीन बजे तक निर्धारित किया गया था लेकिन अहले सुबह ही कई बूथों पर दर्जनों महिला पुरुष कतार में लगकर अपने मतदान की बारी का इंतजार करते हुए नजर आए सुबह के 9 बजे ही पुरे बगोदर विस में 15 प्रतिशत मतदान होने का रुझान विभाग को मिल चुका था प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त मात्रा में सेना के जवान को लगाया गया था मतदान केन्द्र के अंदर या 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन या अनावश्यक लोगो को प्रवेश होने नहीं दिया जा रहा था