पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेको में मंगाया गया दूसरा ईवीएम

बेको में मंगाया गया दूसरा ईवीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको बगोदर विस में चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया इसे लेकर रविवार को सरिया अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के के सिंह ने पत्रकारों को जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि पुरे बगोदर विस में 66 30 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें सरिया प्रखंड में 63 प्रतिशत, बगोदर में 62 ़5 प्रतिशत, बिरनी में 67 प्रतिशत तथा हजारीबाग जिला के पड़ने वाले 11 बूथों में सर्वाधिक 70 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं पूरे विधानसभा में पहला रुझान सुबह के 9 बजे तक 14 प्रतिशत, 11 बजे तक 35 प्रतिशत, 1 बजे तक 57 प्रतिशत तथा समापन के समय 66.30 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि 373 बूथों पर शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर 89 माइक्रो ऑबजर्वर, 79 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 2800 सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे। 99.98 प्रतिशत मतदाताओं ने पहचान पत्र के माध्यम से अपना वोट डाला। इस दौरान बेको स्थित बूथ संख्या 228 में ईवीएम में खराबी को लेकर बदला गया। विदित हो कि बगोदर विस में कुल 387357 मतदाता है। जिनमें 204089 पुरुष वोटर 183268 महिला मतदाता है।