संत मेरी के बच्चों ने निकाली रैली
सरिया | सरियानेताजी पार्क स्थित संत मेरी पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा मतदान करो लोकतंत्र बचाओ, नशे से नोट से किस्मत बदलेगी वोट से सरीखे नारे लगा रहे थे। रैली नेताजी पार्क से निकलकर बागोडीह मोड़, विवेकानन्द चौक, झंडा चौक से होते हुए स्टेशन रोड समेत पूरे बाजार का भ्रमण किया। मौके पर विद्यालय के निर्देशक पियूश कुमार सिंह, प्राचार्य दिनेश यादव, मुकेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, श्रीकांत, टी.टी. मंडल, तरुण मंडल, सरोज, प्रवीण कुमार, प्रिया राज मुखर्जी समेत विद्यालय के बच्चे शामिल थे।