पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में सात घायल, एक गंभीर

सड़क दुर्घटना में सात घायल, एक गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारकी सुबह लगभग छः बजे सरिया बगोदर मुख्य मार्ग के सेवा बांध के समीप एक बोलेरो जे एच 01 एल 6698 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही ड्राइवर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज बगोदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोडरमा जिला अन्तर्गत मरक्कचो से एक परिवार केे छः लोग लकवा ग्रस्त एक वृद्घ का इलाज कराने के लिए बिहार के आरा जा रहे थे की इसी बीच सरिया के सेवाबांघ के पास मोबाइल चार्ज लगाने के क्रम में ड्राइवर का ध्यान बंटने और इसी बीच सामने से एक 407 वाहन जाने के कारण ड्राइवर बोलेरो से अपना नियंत्रण खो दिया और सामने के पेड से जा टकराया जोर दार झटके के कारण सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए।

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो।