पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दल बदलुओं को चोट देना जरूरी है : बिनोद

दल-बदलुओं को चोट देना जरूरी है : बिनोद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको भाकपा माले का विशाल मोटरसाइकिल जुलूस बगोदर से निकलकर सरिया पहुंचा। जहां से वह बिरनी की ओर रवाना हो गया।

इस दौरान लगभग हजारों मोटरसाइकिल पर सवार माले कार्यकर्ता भाकपा माले जिंदाबाद विनोद सिंह जिंदाबाद, दल-बदलुओं को चोट दो। भाकपा माले को वोट दो, सरीखे नारें लगा रहे थे। जुलूस में मुख्य रुप से निवर्तमान विधायक विनोद कुमार सिंह शामिल थे। इस मोटरसाइकिल जुलूस को जहां माले के शक्ति प्रदर्शन के रुप में देखा जा रहा है। वहीं इस मोटरसाइकिल जुलूस से बगोदर सरिया से लेकर बिरनी तक रोड जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण सभी बड़ी वाहनों को जहां के तहां रोक दिया गया। फलत जुलूस की समापन के बाद आवागमन सामान्य हो सका। जुलूस में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थे। वहीं विकलांग भी इस रैली में शामिल होकर अपने प्रिय नेता के जीत के प्रति लालायित दिखे। मुंडरों पंचायत के एक विकलांग यमुना महतो ने बताया कि गरीब, मजदूरो और बेबसों का एक हीं सहारा विनोद सिंह है। इसलिए उनको भारी बहुमत से जिताने के लिए मैं भी अपने वाहन को लेकर इस रैली का हिस्सा बना हूं।