पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरिया में वोटिंग के िलए चाक चौबंद व्यवस्था

सरिया में वोटिंग के िलए चाक-चौबंद व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौथेचरण का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर सरिया में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। शनिवार को अहले सुबह से ही सरिया कॉलेज स्थित ईवीएम कोषांग वाहन कोषांग से मतदान कर्मियों के बीच ईवीएम मशीन पुलिस के जवान को बूथों की ओर भेजा गया। बताते चलें कि पूरे बगोदर विस में कुल 374 बूथों के लिए कुल 18 क्लस्टर प्वाइंट बनाए गए हैं। सभी बूथों पर कुल पांच पांच मतदानकर्मी सेना के जवान उपस्थित रहेंगे। अन्य बूथों के लिए कुल 79 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

शनिवार को सरिया में मतदान कर्मियों के बीच मतदान सामग्री वितरित करने के लिए स्वयं बगोदर विस के प्रेक्षक सपन कुमार दास निर्वाची पदाधिकारी केके सिंह, एसडीपीओ राजकुमार मेहता समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे। मतदान कर्मियों को साफ शब्दों में आदेश दिया गया है िक मतदान कार्य में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। अगर ऐसा होता है तो लापरवाही बरतने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।