नागेन्द्र महतो ने किया क्षेत्र भ्रमण
सरिया | भाजपाके बगोदर प्रत्याशी नागेन्द्र महतो के द्वारा अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर सरिया पूर्वी क्षेत्र के कई गांवों का सघन दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने सरिया प्रखंड के चिचाकी, बंदखारो, चिरूवा, कपिलो आदि दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने बगोदर की धरती पर पिछले 25 साल से लूट दमन की राजनीति को खत्म करने तथा बगोदर झारखंड का सर्म्पूण विकास के लिए भाजपा को भारी मतो से विजय बनाने की अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि अगर बगोदर की जनता उन्हें मौका देती है, तो विकास का एक नया मॉडल पूरे झारखंड में पेश करेंगे। इस दौरान उनके साथ कई भाजपा नेता भी उपस्थित थे।