इकबाल ने िकया पैदल मार्च
सरिया | बुधवारको बगोदर के झाविमो प्रत्याशी मो इकबाल ने सरिया प्रखंड के कई गावों की पदयात्रा कर लोगों से पक्ष में मतदान की अपील की। पदयात्रा की शुरूवात सरिया के बलीडीह गांव से की गई। यह पदयात्रा पुरे सरिया बाजार में भ्रमण के बाद कई गांवो का भी भ्रमण किया। जहां लोगों ने सड़क, पानी, बिजली स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से स्थानीय लोगों ने झाविमो प्रत्याशी को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया। उन्हें जनता चुन कर विस भेजने का कार्य करती है, तो आने वाले तीन माह के अंदर इन समस्याओं से लोगों को निजात दिलाने का कार्य करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से बहादुर सिंह, मो फिरोज, दयानंद पांडेय, मो कलीम, दुलार मंडल, विजेंद्र माथुर, कादिर अंसारी, नाजीर अंसारी समेत सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित थे।