माले ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस
सरिया | भाकपामाले के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में लोगों को मतदान करने को लेकर सरिया के भगत सिंह चौक से पूरे सरिया बाजार में मोटरसाइकिल मार्च निकाला। इसके बाद पैदल मार्च निकाला। इसमें सैकडों लोगों ने बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने दल बदलुओं को चोट दो भाकपा माले का वोट दो, चले उसके साथ जो चले हमेशा आपके साथ जैसे नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान सरिया के अमनारी, परसिया घुठियापेसरा आदि गांवों में माले नेता रामा सिंह की अगुवाई में मोटरसाइकिल रैली निकाली। इस दौरान माले के पक्ष में मतदान करने को लेकर कई प्रकार के नारे भी लगाए जा रहे थे। मौके पर भोला मंडल, भुनेश्वर मंडल, जिम्मी चौरासिया, सोनू पांडेय, दीपक मंडल, संतोष शर्मा, राजेश वर्मा, विक्की मंडल, छोटेलाल ठाकुर, राम कुमार साहा, शीतल मांझी समेत कई लोग शामिल थे।