पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र और राज्यों में मधुर संबंध विकास के िलए आवश्यक

केंद्र और राज्यों में मधुर संबंध विकास के िलए आवश्यक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस तिजोरी साफ करने में है माहिर : स्मृति ईरानी

बगोदरके भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गुरूवार को सरिया भगत सिंह चौक के समीप ताडी मैदान में केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने एक चुनावी सभा को सं‍बोधित की। कार्यक्रम में रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा भी शामिल थी। वही कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि क्षेत्र में पानी, स्वास्थ्य, विकास, उद्योग, रोजगार आदि विकास की गंगा बहाना है। केन्द्र राज्य के बीच एक पुल का निर्माण करना है तो भाजपा को ही पूर्ण बहुमत से जिताना होगा। उन्होंने कहा कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में एक ऐसा इतिहास रचें ताकि पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। 25 दिसम्बर को अटल जी के जन्म दिन पर उनकी ओर से गठित झारखंड राज्य के गठन के सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र में लोगों के अपार समर्थन के बाद प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाएं। लेकिन उन्होंने सबसे पहले संसद में प्रवेश के पूर्व संसद की दहलीज को प्रणाम कर उसमें प्रवेश किया। ठीक उसी प्रकार झारखंड में भी एक मजबूत सरकार चुनना है। उन्होंने अपने अंदाज में स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे बगोदर में 25 सालों से भाकपा माले के विधायक रहे है। जिनका झंडा का रंग भी लाल है। जो 25 सालों से इस क्षेत्र में प्रत्येक विकास के कार्यों में अपना लाल झंडा दिखाकर विकास कार्यों को रोकते रहे है। इसलिए इस क्षेत्र में शांति के साथ विकास कार्यों में गति ला सके वैसे भाजपा प्रत्याशी को चुनकर विस भेजने का कार्य करें। कार्यक्रम में प्रत्याशी के अलावा महेश मोदी, नकुल मंडल, सचिन्द्र सिंह, अवध किशोर पांडेय, लखन मेहता, राजेन्द्र मोदी, सरिता देवी, वीणा देवी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

भाजपा प्रत्याशी ने राज्य पर जताई चिंता

सभा को भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य गलत नीतियों के कारण शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी पिछड़ा है। उच्च शिक्षा की व्यवस्था नही रहने से सैकडों छात्र पलायन कर रहे है। क्षेत्र में कोई भी तकनीकी विद्यालय की बात तो दूर, यहां एक मात्र महिला कॉलेज है। श्री शाहाबादी ने कहा कि कोलियरी क्षेत्र के लोग जिंदगी भर काम कर इस क्षेत्र में गुजारे पर यहां के लोगांे को आवासीय, जा