पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद से कोडरमा ईएमयू परिचालन शुरू

धनबाद से कोडरमा ईएमयू परिचालन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारसे ईएमयू ट्रेन का परिचालन पुनः शुरु कर दी गई है। इससे जहां यात्रियों में हर्ष है वहीं बाजार की रौनक एक बार फिर लौट आई है। विदित हो कि दो दिन पूर्व धनबाद रेल मंडल द्वारा गया-आसनसोल ईएमयू ट्रेन को कुछ दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की गई थी। िजससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं इस ट्रेन के परिचालन बाधित होने से सरिया में दुर्गा पूजा बकरीद के बावजूद सन्नाटा था। क्योंकि सरिया में मार्केटिंग करने के लिए उक्त ट्रेन से हीरोडीह, सरमाटांड, परसाबाद, चिचाकी, चौधरीबांध आदि स्टेशनों से दर्जनों गांव के लोग यहां प्रतिदिन आते हैं। पर उक्त ट्रेन का परिचालन नहीं होने से लोगों में हताशा आक्रोश था। इसे लेकर शनिवार को चिचाकी स्टेशन पर ग्रामीणों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोककर काफी हो-हंगामा किया था। जिसके पश्चात स्टेशन अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों तक उनकी बातों को पहुंचाने का आश्वासन दिया था। वहीं इस संबंध में स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह ने डी.आर.एम. धनबाद से बात-चीत कर त्योहार को देखते हुए ईएमयू ट्रेन का परिचालन सामान्य करवाने की मांग की थी। जिसके पश्चात रविवार से उक्त ट्रेन का परिचालन पुराने समय सारणी के अनुरूप शुरु किया गया। परन्तु इसका परिचालन धनबाद से कोडरमा के बीच हीं शुरु किया गया है। एक सप्ताह बाद पुनः इस ट्रेन का परिचालन आसनसोल से गया के बीच की जाएगी।