पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहुमत मांगने से पहले माफी मांगें मोदी : माले

बहुमत मांगने से पहले माफी मांगें मोदी : माले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरीबी,पिछड़ापन, झारखंड की बदहाली के लिए भाजपा जिम्मेवार है। 14 सालों में सबसे अधिक शासन भाजपा ने किया। इसलिए प्रधानमंत्री को झारखंड में बहुमत मांगने से पहले माफी मांगनी चाहिए। ये बातें सोमवार को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रेम्बा में सभा को संबोधित करते हुए कहा। कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने कालाधन वापस लाने की बात कही थी। जब सुप्रीम कोर्ट ने पूछा तो बंद लिफाफे में नाम थमा दिया और कहा कि नाम उजागर करने से विदेशी कंपनियां नाराज हो जाएगी। उन्होंने वादा किया था कि कालाधन वापस आने से भारत के प्रत्येक नागरिक को तीन लाख मिलेंगे, अब नाम बताने को तैयार नहीं है। कहा कि विदेशी निवेश के नाम पर भारत के बाजारों पर विदेशी कंपनियों का कब्जा इस्ट इंडिया कंपनी के तर्ज पर ही जाएगा। कहा लाल झंडा का जनाधार बढ़ रहा है। वर्ष 2005 में भाकपा माले ने डेढ़ लाख वोट लाया था। इस बार लोकसभा चुनाव में दो लाख 67 हजार वोट लाया। कहा कि राज्यसभा चुनाव में झारखंड के विधायक आलू, प्याज के तरह बिकते है। वहीं भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह को ईमानदारी की नई मिसाल कायम की। भाकपा माले के प्रत्याशी श्री पासवान ने कहा कि तीनों पूर्व विधायकों ने जमुआ को ठगने का का काम किया है। जमुआ को अनुमंडल बनाने में सभी नाकाम रहे। जबकि माले के एक मात्र विधायक विनोद सिंह ने सरिया की अनुमंडल बना दिया। दिखा दिया कि एक अकेला में भी बहुत ताकत होती है, अगर इरादा नेक हो। सभा को अभिमन्यु राम, प्रखंड सचिव जमुआ विजय पांडेय, शंकर दास, राज्य सचिव जर्नाधन प्रसाद ने सभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते दीपांकर अन्य।