कांग्रेस में नहीं है विवाद : अशोक
गिरिडीह |प्रदेश कांग्रेसके महामंत्री सह चुनाव अभियान समिति के सदस्य अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि दल के अंदर कोई विवाद नहीं है। सरिया गिरिडीह के संदर्भ में उन्होंने कहा कि संगठन के लोगों को प्रचार अभियान से जोड़कर कांग्रेस की नीतियों को लोगो तक पहुंचाया जाएगा। श्री चौधरी सोमवार को स्थानीय होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार सिन्हा छोटन तथा महेन्द्र मिश्रा भी मौजूद थे। श्री चौधरी ने कहा कि सरिया गिरिडीह में सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है, जिसे सुलझा लिया गया है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी की जीत के लिए जमीन तैयार कर रहे है। एक सवाल के जबाव में चौधरी ने कहा कि दो स्थानों से बाबूलाल मरांडी के चुनाव मैदान में रहने के कारण मतदाता दिग्भ्रमित है। मतदाताओं के बीच संशय की स्थिति है। कांग्रेस को राज्य सरकार का जूनियर पार्टनर करार देते हुए चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की उपलब्धियां जेएमएम अपने खाते में गिना रही है। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में कांग्रेस के नाम कई उपलब्धियां है। पर राज्य के मुख्यमंत्री उसे अपने खाते में गिन रहे है। उन्होंने कहा कि उपलब्धियां गिना रहे मुख्यमंत्री को सरकार की कमियां भी बतानी चाहिए। विस चुनाव बाद किस दल को मिलेगा पूर्ण बहुमत के सवाल पर चौधरी ने कहा कि जबतक राज्य में विस सीट की संख्या 81 से 140 नहीं की जाती, तब तक किसी दल को पूर्ण बहुमत नही मिलेगा।