मार्च को ले झाविमो ने की बैठक
बिरनीप्रखण्ड के बीडी कॉलेज भरकट्टा में झाविमो की एक बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष राजदेव साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन प्रखण्ड सचिव राजेन्द्र राम ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा केन्द्रीय महासचिव राजेश मंडल, जिप सदस्य इकबाल अंसारी, सरिया जिप सदस्य रजनीकोर, देवनाथ राणा, मोलाना अख्तर, राजू मंडल, मुबारक अंसारी, काजीमुद्वीन अंसारी, तारकेश्वर मंडल, फिदुल मल्लिक, शफीक मल्लिक, बसमतिया देवी, रामकुमार मंडल, बानो साव समेत सैकडों महिला पुरुष उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 29 सितम्बर को भ्रष्टाचार के खिलाफ लाठी मार्च की तैयारी एवं अनाज कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय महासचिव राजेश मंडल ने कहा कि बगोदर विधान सभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गांव कस्बों में संचालित मनरेगा योजना में लुट मची हुई है। विकास के नाम पर आमअवाम को ठगने का काम किया जा रहा है। झाविमो ही एक ऐसी पार्टी है जो भय,भूख,भ्रष्टाचार को खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा कि किसी अन्य दूसरी पार्टी मे वह दमखम नहीं है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ सके। श्री मंडल ने कहा कि बगोदर, सरिया, बिरनी में भ्रष्टाचार को पांव नहीं पसारने िदया जाएगा।
बैठक करते झाविमो नेता