मंगल फतह पर सभा आयोजित
गिरिडीह | सरियाप्रखंड के रामकृष्ण डीएवी स्कूल में बुधवार को मंगल ग्रह पर भारतीय वैज्ञानिकों की असाधारण सफलता काने लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। सरिया प्रमुख कुमुद जैन ने इस सफलता के लिए बधाई देते हुए बच्चों से दो मिनट तक ताली बजाकर देश के महान वैज्ञानिकों का सम्मान करने का अनुरोध किया। बच्चों की ताली की गडगडाहट से पूरा ईलाका गूंज उठा। विद्यालय के प्रधान सह रामकृष्ण आश्रम के ट्रस्टी रमेश चंद डाग और विद्यालय की बालिका नयन कुमारी ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस मौके पर देश में वैज्ञानिकों की ओर से अबतक किए गए कार्य के प्रति हर्ष जताते हुए उनका सम्मान किया गया। इस मैके पर बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।