पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ पैक्स में नामांकन चुनाव की तिथि तय

नौ पैक्स में नामांकन चुनाव की तिथि तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके विभिन्न पैक्सों में चुनाव की तिथि घाेषित होने से पैक्स सदस्यों की डिमांड बढ़ गई है। अध्यक्ष पद के दावेदार पैक्स सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुट गये हैं और अध्यक्ष बनने का मौका हाथ से निकलने देने के पक्ष में नहीं है। दिनरात पैक्स अध्यक्ष पद के दावेदार पैक्स के सदस्यों के पास डोरे डालने में जुटे हुए हैंं। इधर विभाग ने चुनाव के नॉडल पदाधिकारी भी तय कर दिये हैं। जिले के कई प्रखंडों में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि पूर्व में भी प्रकाशित की गई थी अब अन्य प्रखंडों के चुनाव की तिथि की घोषणा हो जाने से चुनावी पारा बढने लगा है।

इनपैक्सों में होना है चुनाव | जिलेके सरिया प्रखंड केशवारी पैक्स में नामांकन की तिथि 10 नवंबर को तय की गई है जबकि विशेष आम सभा सह निर्वाचन की तिथि 29 नवंबर को घोषित हो गई है। यहां चुनाव के लिए नोडल पदाधिकारी बसंत कुमार राय बनाए गए हैं। इसके अलावे अन्य पैक्सों में भी उक्त तिथि पर नामांकन तथा निर्वाचन होना है। बेंगाबाद प्रखंड के महुअार पैक्स में भी नामांकन तथा चुनाव उक्त तिथि को ही होगी तथा संजय कुमार सिन्हा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। गांवा प्रखंड के बिरने पैक्स के लिए नोडल पदाधिकारी संजय कुमार भगत, पटना सेरूआ पैक्स के लिए राज रजक, सरिया के कपिलाे पैक्स के लिए अभय कुमार सिन्हा, बडकीसरिया पैक्स के लिए जयप्रकाश दीक्षित, बिरनी के खरखरी पैक्स के लिए संजय कुमार शर्मा, बरमसिया पैक्स के लिए रामाशंकर प्रसाद एवं नगरी पैक्स के लिए अभय सिंह को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सहायक निबंधक नीलम कुमारी ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल नौ पैक्सों में नामांकन 10 नवंबर को नामांकन एवं 29 नवंबर को चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद से ही विभाग चुनाव कराने की प्रक्रिया में जुट गया है।