दुर्घटना में महिला की मौत, मिला मुआवजा
सरियाथाना क्षेत्र के निमाटांड के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र के फकीरापहरी गांव निवासी फलजीत महतो की प|ी निरिया देवी (55) बुधवार को टोकरी में प्याज लेकर सरिया बाजार बेचने रही थी। इसी दौरान निमाटांड के समीप एक पिकअप वाहन पीछे करने के चक्कर में उक्त महिला को अपनी चपेट में ले लिया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन संख्या-जेएच 10जेड/6946 उर्रो के अजीज साउण्ड के संचालक जलील अंसारी का बताया जाता है। जिप सदस्य मो इकबाल, समाजसेवी बैजनाथ सिंह, मुखिया रजवार, माले नेता धानेश्वर पासवान आदि ने मौके पर ही दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की। इस दौरान तीन लाख रुपए बतौर मुआवजा िदया गया।
घटनास्थल पर उपस्थित लोगो की भीड़।