- Hindi News
- चतरो से लूटा गया ट्रक सरिया में हुआ बरामद
चतरो से लूटा गया ट्रक सरिया में हुआ बरामद
चावललदे एक लापता ट्रक को सरिया पुलिस ने गुरुवार को सरिया-विवेकानंद मार्ग से बरामद किया। हालांकि इस दौरान ट्रक को लेकर भाग रहा अपराधी फरार हो गए। इस बावत ट्रक के ड्राइवर बिहार के फतेहपुर गया निवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि वे ट्रक संख्या सीजी 04 जेडी/6867 में बुधवार शाम सोनो बिहार से 440 पैकेट चावल लादकर छत्तीसगढ के लिए चला था। वे चकाई में आकर रुके। पुनः चकाई से रात करीब ढाई बजे वे निकले। इस दौरान अपराधियों ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवाया तथा ट्रक में चढ़कर ड्राइवर को कब्जे में कर उसका मोबाइल 25 हजार रुपए तथा चालक उपचालक दोनों की आखों में पट्टी बांधकर बोलेरो वाहन में लादकर बेला गांव के समीप जंगल में हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया। ग्रामीणों की मदद से मालिक छत्तीसगढ के रायपुर निवासी विनोद कुमार पंडित को सूचना दी। जिसके बाद ट्रक मालिक ने एसपी गिरिडीह को सूचना दी गई। इस दौरान सरिया रेलवे फाटक के पास सरिया पुलिस को देखकर अपराधी ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। हालांकि ट्रक से चावल गायब मिले।