तीन करोड़ से बनेगा मीनी जलमीनार
बगोदर | बगोदरविधानसभा क्षेत्र के 14 गांवों में शीघ्र तीन करोड़ की लागत से मीनी वाटर जलमीनार योजना सरजमीं पर उतरेगी। विधायक विनोद सिंह की पहल पर योजना कार्य को स्वीकृति मिली है। कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा निविदा आमंत्रित की गई है। बगोदर विधानसभा के बगोदर, सरिया, और बिरनी प्रखंड के चौदह गांवों में मीनी जलमीनार वाटर सप्लाई योजना का निर्माण होगा। बगोदर प्रखंड के बेको, बेको पूर्वी पंचायत, सुंदरियाटांड, अटका, लच्छीबागी, पोखरिया के डीवीसी टावर के निकट दोन्दलो के पोडैया स्कूल के पास, जरमुने पूर्वी के नावाडीह, धरगुल्ली के हरिजन टोला में जलमीनार बनेगा। सरिया और बिरनी प्रखंड के कई गांवों में भी योजना स्वीकृति ह़ुई है।