पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क की निविदा से ग्रामीण खुश

सड़क की निविदा से ग्रामीण खुश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरिया | सरियासे गिरिडीह भाया कोयरीडीह पथ निर्माण की निविदा आमंत्रित किये जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। वहीं लोगों ने इसके लिए पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह को धन्यवाद दिया है। विदित हो कि पूर्व विधायक श्री सिंह विशेष प्रयास से पी.डब्लू.डी. द्वारा सरिया से गिरिडीह भाया कोयरीडीह पथ जिसकी लम्बाई 30 किलोमीटर है। इसके निर्माण की स्वीकृति 06 माह पूर्व कराई गई थी। इसकी प्राक्कलित राशि लगभग 94 करोड़ है। इससे कोयरीडीह, पुरनीडीह, मोकामो कैलाटांड पंचायत के दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने श्री सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।