- Hindi News
- पेंशनरों को हर बैंक में मिलेगी अलग सुविधा
पेंशनरों को हर बैंक में मिलेगी अलग सुविधा
शनिवारको समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें करीब सौ सेवा निवृत कर्मी शिक्षकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी। पेंशन अदालत में संघ ने भी जिला स्तरीय समस्या को लेकर कई मांगें रखी। जिसमें ग्रुप जीवन बीमा की जमा राशि पर 12.5 प्रतिशत ब्याज, सेवा निवृति के समय एक मुस्त स्थानांतरण अनुदान भुगतान के अलावे शिक्षा विभाग में योजनाओं के अभिकर्ता को रॉयल्टी सेल टैक्स का भुगतान, जागेश्वर महतो राजस्व कर्मचारी को सेवा निवृति पावना का भुगतान आदि कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल थे। संघ ने इन महत्वपूर्ण मामलों को लेकर उपायुक्त को मांग पत्र सौंप ससमय विधि कार्रवाई तथा साकारात्मक सहयोग की अपील की। बैठक में संघ के प्रतिनिधि के रूप में उपायुक्त के आदेश पर उपस्थित होकर भारतीय स्टेट बैंक सरिया शाखा के बुधन बैठा, अरखांगो बाजार के भगवती देवी, इलाहाबाद बैंक के अयोध्या प्रसाद सिंह आदि के मामला से अवगत कराया गया।
बैंको में पेशनरों के लिए अलग काउंटर का निर्देश
साथही जिला के अधिकतर बैंकांे से पेंशन प्राप्ति में भारी असुविधा की ओर ध्यान अाकृष्ट कराया। जिस पर उपायुक्त ने सभी बैंक अधिकारियों को पेंशनरों को पेंशन के लिए अलग लाईन की सुविधा प्रदान करने को कहा है। पेंशन अदालत में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, स्थापना उपसमाहर्ता, कोषागार पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी के अलावा बैंक अन्य विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे। वहीं पेंशनरों की ओर से आरके तिवारी, क्रांति, अर्जुन सिंह महथा, बासुदेव राय, प्रभाकर प्रसाद कुशवाहा समेत कई सेवा निवृत कर्मचारी भी मौजूद थे।
पेंशनरों बैंक अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक