प्लेटफार्म के पास मिला नवजात
सरिया | सरियामें शनिवार की सुबह ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं-02 के नाले में एक नवजात बच्चे का शव देखने को मिला। इस बावत चाय बेचने वाले एक प्रत्यक्षर्शी ने बताया कि बुरके में आई एक महिला ने प्लेटफार्म के किनारे नाले में नवजात के शव को रखकर भाग गई। उसकी अवस्था देख जब लोग पहुँचे तो वहां नवजात का शव देखा गया। कयास है कि उक्त नवजात को गर्भपात करवाकर किसी ने लावारिस हालत में उसे यहां फेंक दिया।