पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंड ओवर से पहले सरकारी अस्पताल के सामान गायब

हैंड ओवर से पहले सरकारी अस्पताल के सामान गायब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ एसडीओ ने नवनिर्मित अस्पताल का किया निरीक्षण

{ मामले से कराएंगे डीसी को अवगत : एसडीओ

भास्करन्यूज|बिरनी

बगोदर-सरियाएसडीओ केके सिंह ने देर शाम को बिरनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित करोडों की लागत से नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में नवनिर्मित अस्पताल की हालत देख कर दुखः प्रकट किया। कहा कि देख-रेख के अभाव में नया भवन क्षतिग्रस्त हो रहा है। कहीं दरवाजा नही है तो कहीं खिडकी उखडा हुआ है तो कहीं खिडकी का शीशा टूटा हुआ है। वहीं शौचालय किचन से नल का खुला पानी का बेकार बहाव हो रहा है। साथ बिजली के वायरींग पाईप से तार गायब है। इस सबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ शेख मोहम्मद ने एसडीओ को जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण होने में काफी दिन हो गया है लेकिन आज तक संवेदक द्वारा अस्पताल को हैंड ओवर नहीं किया गया है।

प्रभार लेने को लेकर उठ रहे सवाल

अबसवाल यह खडा होता है कि इस हालत में कौन अस्पताल का प्रभार लेंगे। क्षतिग्रस्त स्थिति में हैंडआॅभर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लेते हैं तो अस्पताल में करोडों रू0 का खर्च करना पडेगा। एसडीओ श्री सिंह ने कहा कि डीसी को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। निरीक्षण के क्रम बिरनी बीडीओ विजय कुमार, अस्पताल कर्मी शिवशंकर प्रसाद, अशोक कुमार, मृत्युंजय कुमार राय, सुबोध राय आदि उपस्थित थे।