पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन से बैंक का लिंक फेल 5 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

दो दिन से बैंक का लिंक फेल 5 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राहक परेशान, दोनों बैंकों में उमड़ रही है ग्राहकों की भीड़

भास्करन्यूज|सरिया

सरियास्थित दोनों बैंक क्रमश: बैंक आॅफ इंडिया भारतीय स्टेट बैंक का लिंक दो दिनों से फेल रहने के कारण जहां बैंकों का व्यवसाय प्रभावित रहा वहीं ग्राहकों के लिए सभी बैंकिग कार्य ठप रहे। इसके कारण ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दो दिनों में बैंकों से होने वाले लगभग पांच करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है। इस दौरान दूर-दराज से आए ग्राहकों जिसमें खासकर महिलाओं पेंशनधारियों में काफी निराशा देखी गई। विदित हो कि सरिया गिरिडीह जिले का प्रमुख व्यवसायिक मंडी माना जाता है। जिसके कारण यहां प्रति दिन करोड़ों का लेन-देन बैंकों के माध्यम से होता है। लेकिन यहां दो हीं राष्ट्रीय कृत बैंक होने के कारण बैंक के कार्य अवधि के दौरान बैंकों में ग्राहकों की भीड़ इतनी अधिक होती है कि लोगों को बैंक परिसर में पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती। इसके बावजूद ना तो यहां इन बैंकों की शाखाएँ बढ़ाई जा रही है और ना हीं किसी अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक ही यहां खोला जा रहा है। दोनों बैंकों में ग्राहकों की संख्या की बात की जाये तो जहां बैंक आॅफ इंडिया में 70 हजार से अधिक खाता धारी ग्राहक हैं वहीं भारतीय स्टेट बैंक में लगभग 50 हजार खाता धारी हैं। इसके बाद भी सुविधा के लिए अन्य शाखा या बैंक नहीं खोला जा रहा है।

नई शाखाएं खोलने की वकालत

वहींमेडिकल व्यवसायी विजय कुमार ने कहा कि इन परेशानियों से छुटकारा का एक ही उपाय है। बैंकों की नई शाखाएँ खोली जानी चाहिए और इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्रयास करनी चाहिए। वहीं इस बावत स्टेशन रोड निवासी व्यवसायी उमेश चौरसिया का कहना है कि बैंकों में ग्राहकों की भीड़ व्यवसाय को देखते हुये सरिया में अन्य बैंक शाखाएँ खोली जानी चाहिए और इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधियों को ईमानदारीपूर्वक प्रयास करना चाहिए। जो भी हो पर सरिया बाजार में बैंकों की कमी है।