- Hindi News
- बैंक का लिंक फेल होने से उपभोक्ताओं का जाम
बैंक का लिंक फेल होने से उपभोक्ताओं का जाम
धनवारबैंक ऑफ इंडिया में विगत एक सप्ताह से लिंक फेल रहने से सोमवार को बैंक में कार्यरत कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। आक्रोशित दर्जनों खाता धारकों ने बैंक में कार्यरत कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाते हुए वे रोड़ पर गए। सभी खाता धारकों ने रोड़ पर उतर कर खोरीमहुआ-सरिया मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। उपभोक्ता बैंक कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते रोड के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। इन वाहनों की लम्बी कतार में कोडरमा सांसद डॉ रवीन्द्र कुमार राय के वाहन के साथ उनके काफिले की गाड़ी भी रुकी रही। बैंक ग्राहकों द्वारा रोड जाम करने की जानकारी मिलते ही कोडरमा सांसद श्री राय ने धनवार थाना प्रभारी नीरज कुमार, धनवार अंचलाधिकारी अनिल कुमार और झाविमो प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार के प्रयास से लोगों को समझाने बुझाने के बाद रोड जाम हटाया जा सका। लेकिन दर्जनों खाता धारक बैंक से पैसे निकासी कराने की मांग करने लगे। खाता धारकों की इस मांग पर धनवार थाना प्रभारी, सीओ और झाविमो प्रखंड अध्यक्ष ने बैंक प्रबंधक दिनेश राणा के हुई वार्ता के बाद निर्णय लिया गया की बैंक परिसर में उपस्थित खाता धारकों का खाता के साथ पैसे की निकासी के लिए भरे गए पर्चे को जमा कर बैंककर्मी बैंक ऑफ़ इंडिया केंदुआ, बैंक ऑफ़ इंडिया डोरंडा और बैंक ऑफ़ इंडिया घोड्थम्बा शाखा में जाकर लोगों के खाते की जांच इंट्री कराने के बाद धनवार शाखा से ही शाम 3 से 4 बजे तक लोगों को पैसे देने का आश्वासन के बाद गुस्साए खाता धारक शांत हुए।
सड़क जाम करते आक्रोशित उपभोक्ता।