पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बगोदर में बिजली व्यवस्था चरमराई

बगोदर में बिजली व्यवस्था चरमराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगोदर में बिजली व्यवस्था चरमराई

बगोदर | बिजलीव्यवस्था बगोदर में दम तोड़ रही है। 18 से 22 घंटे बगोदर को बिजली आपूर्ति के दावे यहां टांय टांय फिस्स साबित हो रहा है। पिछले चौबीस घंटों से बगोदर में बिजली जायदा डिस्टर्ब है। बिजली उपभोक्ता त्राहि त्राहि कर रहे हैं। विभाग के अधिकारी कर्मचारी खामोश है। बगोदर सरिया को 18 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की पहल कुछ दिनों तक स्थितियां सुधरी भी मगर पिछले एक पखवारे से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। नियमित आपूर्ति के अभाव में सरकारी कंप्यूटर आधारित संस्थानों समेत छोटे बडे़ उद्योग धंधों पर उसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।