- Hindi News
- कालाबाजारी मामले में डीलरों के खिलाफ माले का मार्च
कालाबाजारी मामले में डीलरों के खिलाफ माले का मार्च
सरियाप्रखंड क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में डीलरों द्वारा अतिरिक्त बीपीएल का अनाज उठाकर कालाबाजारी कर देने के खिलाफ भाकपा माले ने शनिवार को लाठी मार्च निकाला। लाठी मार्च मायापुर से निकाला गया। कायरीडीह का भ्रमण करते हुए बाजार टांड पहुंचा। जहां एक नुक्कड़ सभा की गई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए माले नेता परमेश्वर महतो ने कहा कि गांव के ही डीलरों द्वारा नवम्बर-दिसम्बर माह के अतिरिक्त बीपीएल का अनाज बाजार में बेच दी गई। जिसमें से डीलर रामसेवक सिंह द्वारा 42 क्विंटल, सुरेन्द्र सिंह द्वारा 90 क्विंटल 72 किलो, श्यामलाल साव द्वारा 23 क्विंटल 90 किलो, आकाश समूह कैलाटांड द्वारा 51 क्विंटल 42 किलो अनाज को बेच दिया गया। इसकी शिकायत कई बार एमओ से भी की गई। पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। फलस्वरूप लाठी मार्च निकाला। वहीं यदि एक सप्ताह के अंदर बेचे गये अनाज का वितरण उक्त डीलरों द्वारा नहीं किया गया तो एक सप्ताह के बाद इन डीलरों के घरों का घेराव किया जायेगा। साथ ही उपायुक्त एसडीओ से उचित कार्रवाई की मांग भी की है, नहीं तो और उग्र आंदोलन होगा।
लाठी मार्च में शामिल ग्रामीण नेता।