- Hindi News
- ग्रामीणों ने आबा केन्द्र में जड़ा ताला, रजिस्टर जब्त
ग्रामीणों ने आबा केन्द्र में जड़ा ताला, रजिस्टर जब्त
सरियाप्रखण्ड क्षेत्र के बागोडीह गांव में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र सं॰-90 में शनिवार को ग्रामीणों ने केन्द्र में ताला जड़ दिया तथा केन्द्र में उपस्थित सभी पंजियों को जब्त कर लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि केन्द्र की सेविका लक्ष्मी कुमारी द्वारा टी.एच.आर. की राशि में हेरा-फेरी किया गया है।
वहीं अन्य पोषाहार के वितरण में भी गड़बड़ी की जाती है। साथ हीं सेविका द्वारा मनमाने तरीके से राशि का उठाव कर पोषाहार खरीद कर ले आया जाता है तथा सहायिका माता समिति अध्यक्ष को दरकिनार कर दिया जाता है। दूसरी ओर सेविका लक्ष्मी कुमारी ने सरिया थाना में आवेदन दिया है। दिए आवेदन में लिखा है कि मैं केन्द्र में टी.एच.आर. किशोरी बालिकाओं से संबंधित रजिस्टर तैयार कर रही थी। इसी बीच गांव के बलदेव पासवान कोलेश्वर पंडित ने केन्द्र में घुसकर हाथ से रजिस्टर छिन लिया और केन्द्र में ताला जड़ दिया। साथ हीं इसपर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी सरिया थाना, सी.डी.पी.ओ. उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर वार्ड सदस्य मंदोदरी देवी, गिरधारी पासवान, बिरेन्द्र पंडित, बलदेव पासवान, राजेश पासवान, कोलेश्वर पंडित, जागेश्वर पंडित, सरस्वती देवी, सुमित्रा देवी आदि लोग उपस्थित थे।