पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन भुगतान में सुविधा की मांग

वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन भुगतान में सुविधा की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडराज्य सरकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले रीजनल व्यवसाय आरबीओ, भारतीय स्टेट बैंक गिरिडीह शाखा को एक आवेदन देकर वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन भुगतान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। दिये गये आवेदन में प्रदेश महामंत्री रघुनंदन विश्वकर्मा के हवाले से उल्लेख किया है कि पूर्व में वार्ता के क्रम मेंं एसबीआई शाखा अरखांगाे बाजार, खाेरीमहुआ, सरिया एवं जमुआ शाखा में सेवा निवृत कर्मियों को पेंशन भुगतान में सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था। लेकिन वार्ता के बात भी यह सुविधा नहीं दी गई। बल्कि पूर्व से तत्कालीन मुख्य प्रबंधक के सहयोग से एसबीआई बगोदर में पेंशनधारियों के पेंशन भुगतान में विशेष सुविधा मिल रही थी जो अब बंद कर दिया गया है और इस शाखा में पेंशनधारियों और वरिष्ठ नागरिकों को अपमानित करने की भी बात सामने रही है।