गावां प्रखंड के कई गांवों का दौरा
राजनैतिक रूप से विकलांग हो गया है झारखंड : रवींद्र
जिसउम्मीद के साथ झारखंड का गठन हुआ उस पर तुषारापात होता दिख रहा है। झारखंड आज राजनैतिक रूप से विकलांग हो गया है और उस विकलांगता को दूर करने के लिए झारखंड की जनता को सोच समझकर कदम उठाने की जरूरत है। ये बातें कोडरमा के सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार राय ने मंगलवार को देवरी प्रखंड के जाल खरियोडीह से टोला रोड तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत बनने वाली सडक की शिलान्यास करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सड़क शिलान्यास तो एक बहाना था, देवरी की इस धरती को चुमना प्रणाम करना था। क्षेत्र भ्रमण जनता की सेवा करने में जो आनंद मिलता है वो आनंद कहीं भी नहीं मिलता है। सार्वजनिक हित में कार्य करने में जो आनंद आता है वह कहीं भी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि देवरी में शिलान्यास करने का सिलसिला जारी रहेगा। सिर्फ कंधा देने वालों का इंतजार है। आनेवाला समय चुनाव का समय है। लोग अानेवाले समय काे चुनौती के रूप में स्वीकार करें। उन्होंने तारा साहदेव प्रकरण पर कहा कि जो मंत्री विधायकों ने तारा शाहदेव को धर्मपरिवर्तन करवा कर विदेशी के हाथों में बेचने का काम किया उसे झारखंड में रहने का कोई अधिकार नहीं वह झारखंड छोड़ कर भाग जायें नहीं तो आने वाले समय में जनता खदेड़ कर भगाने को विवश कर देगी। कार्यक्रम का संचालन सुदेश हाजरा ने किया।
भय की राजनीति करती है माले : रवीन्द्र राय
प्रेस वार्ता करते सांसद अन्य।