पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बगोदर में अपराधी बेखौफ, पिकअप वैन को गायब किया

बगोदर में अपराधी बेखौफ, पिकअप वैन को गायब किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगोदर | रविवारकी अहल सुबह सरिया रोड से पिकअप वैन की चोरी कर ली गई। घटना के बाबत बगोदर थाने को सूचना दे दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं थानेदार के निर्देश पर वाहन मालिक चोरी किए गए पिकअप वैन की तालाश में जुटे है। थाने को दिए आवेदन में वाहन मालिक दीपेश कुमार जायसवाल ने कहा िक सरिया रोड स्थित आवास के बाहर पिकअप वैन जेएच 10ए जी 0608 खड़ी थी। अहले सुबह चोर ले उड़े। बगोदर में तीन दिनों के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि बगोदर बाजार में अपराधी कितने बेखौफ है। शुक्रवार को बगोदर बाजार स्थित ट्रेनिंग स्कूल गेट के निकट से सरिया रोड निवासी पवन कुमार की बाईक चोरी कर ली गई थी। पवन भीड़ के बीच बाजार में बाईक खड़ी कर काम निपटाने एसबीआई शाखा गए थे। बाहर निकले तो बाईक नदारद थी। आंख बंद डब्बा गोल की तर्ज पर चोर बाईक पर अपना हाथ साफ करने में कामयाब रहा था। घटना के बाबत बगोदर थाने को आवेदन दिया गया था। पुलिस बाईक चोरी के मामले का सुराग ढुंढ पाती, इसके पहले चार चक्का वाहन पर चोर हाथ साफ करने में सफल रहे। बाईक चोरी के लिए बगोदर बराबर सुर्खियों में रहा है। मगर पिकअप वैन की सरेआम चोरी की घटना से बगोदर बाजारवासी हतप्रत हंै। गौरतलब है कि इन दिनों में इलाके में अपराधियों की गतिविधियों में खासी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। लेकिन पुलिस विभाग पर इन कारगुजारियों का असर नहीं पड़ रहा है।