पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकपा माले की बैठक में जन आंदोलन का निर्णय

भाकपा माले की बैठक में जन आंदोलन का निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ झामस 30 हजार नये सदस्य जोड़ेगी संगठन में

भास्करन्यूज|सरिया

भाकपामाले की सरिया प्रखण्ड कमिटि की बैठक मंदरामो पूर्वी पंचायत भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव भोला मंडल ने की। बैठक पार्टी द्वारा तय किये जाने वाले आगामी कार्यभार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

वहीं पूरे सरिया प्रखण्ड में भाकपा माले के झामस ईकाई का 30 हजार नये सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। वहीं जनसवालो को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि आपूर्ति विभाग में बड़े पैमाने पर हो रहे कालाबाजारी आवेदन प्रपत्र भरने सभी योग्य वृद्धो विकलागों को पेंषन निष्चित किये जाने, इंदिरा आवास आवंटन में हो रही गड़बड़ी सुधारने, बी.पी.एल. सूची से वंचित गरीबों का नाम षामिल किये जाने, बिजली से वेचित गांवों में अतिषीघ्र बिजली पहुँचाये जाने तथा पाॅवर ग्रिड का निर्माण कार्य अतिशीघ्र चालू किये जाने की मांग को लेकर आगामी 25 26 फरवरी को भाकपा माले द्वारा अनुमंडल कार्यालय का घेराव सड़क जाम किया जायेगा। कहा कि आज के समय में जब लोकतंत्र की सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रावधान है, इस राज्य में लोग आज भी आधारभुत सुविधाओं से महरूम हो रहे हैं। मौके पर परमेश्वर महतो, विजय सिंह, धानेष्वर पासवान, अरुण पांडे, रामा सिंह, मुमताज अंसारी, संजय कुमार, राम कुमार साहा, श्याम कुमार पांडेय, श्यामसुन्दर यादव, बसंत स्वर्णकार, अरुण राम, अमृत शर्मा आदि उपस्थित थे।