- Hindi News
- कोयरीडीह चिचाकी में किसान क्लब का आरंभ, परिचय सम्मेलन
कोयरीडीह चिचाकी में किसान क्लब का आरंभ, परिचय सम्मेलन
नाबार्डगिरिडीह और प्रगति केंद्र गिरिडीह संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सरिया प्रखंड अंतगर्त उच्च विद्यालय कोयरीडीह अौर उमवि चिचाकी में गठित किसान क्लब का उदघाटन और आधार स्तरीय परिचयात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के डीडीएम अमित कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम में किसान क्लब का उदघाटन नाबार्ड के अमित कुमार गौतम और मुखिया सुिनल कुमार साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलि कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए श्री गौतम ने कहा कि किसान क्लब के माध्यम से गांव के सभी किसान संगठित होकर सामुदायिक रूप से फसल का उत्पादन कर उसका लाभ उठा सकते है। साथ ही किसानों को सिंचाई योजना, बीज, भंडारण, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, लाह की खेती, किसान क्रेडिट कार्ड योजना और कृषि संबंधित व्यवसाय की कई जानकारियां दी। वहीं संस्था सचिव दशरथ ने कहा कि किसान क्लब के सदस्यों के प्रतिमाह नियमित बैठक करने की बात कही। इसके लिए किसान क्लब का कार्यालय स्थापित हो। कहा कि पंजी, लेखा, बही, नगद बही रखना आवश्यक है।
कार्यक्रम में इन क्लब ने भी की शिरकत
कार्यक्रममें वर्मा किसान क्लब सिमराबेड़ा, युवा किसान क्लब पुरनीडीह, मां दुर्गा क्लब रतनाडीह, मां अम्बे किसान क्लब सिंगडीह, ख्याजा गरीब नवाज किसान क्लब करतवाटांड़, बजरंग किसान क्लब, अंकुर किसान क्लब बंदखारो, बजरंग किसान क्लब चिचाकी, भारतीय किसान क्लब पिपराडीह जय मां काली किसान क्लब गडैया, मां लक्ष्मी किसान क्लब कैलाटांड़, आदर्श किसान क्लब अम्बाडीह समेत कई किसान क्लब के मुख्य वोलेंटियर, सहायक वोलेंटियर और सदस्यों ने भाग लिया।