पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमनारी में बिरहोर बच्चे की मौत, शोक

अमनारी में बिरहोर बच्चे की मौत, शोक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरियाप्रखण्ड क्षेत्र के अमनारी बिरहोरटण्डा में मंगलवार को एक लुप्त प्राय आदिम जनजाति बिरहोर बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमनारी बिरहोरटण्डा निवासी स्व. चतुर बिरहोर का पुत्र विनोद बिरहोर (14) विगत दो दिनों से बीमार था। सोमवार की शाम अचानक उसका शरीर सूजने लगा और मंगलवार प्रातः चार बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मुखिया बद्री यादव, माले के प्रखण्ड सचिव भोला मंडल, महेन्द्र मंडल, रामा सिंह समाजसेवी पिन्टू मोदी वहां पहुँचे स्थानीय डीलर से बातचीत कर पीड़ित परिवार को 50 किलो चावल दिलवाने की बात कही। वहीं मुखिया ने घटना की सूचना सरिया बी.डी.ओ. निर्भय कुमार को देकर पारिवारिक लाभ योजना के तहत मुआवजे की मांग की है।

प्रशासनिक रवैये

की निंदा

मौकेपर आक्रोशित बिरहोरों ने प्रशासनिक रवैये की निंदा करते हुये शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। फलतः पंचायत सेवक गणेश पासवान वहां पहुँचे मृतक के परिजन को तीन हजार रुपया नगद दिया तथा कागजी प्रक्रिया के बाद शेष राशि देने की बात कही। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस बावत भाकपा माले नेता सह पंसस विजय सिंह ने कहा कि लुप्त हो रही जनजाति के लिए जहां सरकार कई प्रकार की योजना चला रही है। प्रशासन द्वारा सुध नहींं लेने से रोष व्याप्त है।