देश की ताकत हैं किसान : नागेंद्र
सरियाप्रखण्ड सह अनुमण्डल कार्यालय परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग झारखण्ड सरकार आत्मा द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 के तहत् एक दिवसीय कृषि सह प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नागेन्द्र महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान भूमि विकास कृषि संस्थान पायोनियर आदि द्वारा आठ स्टाॅल लगाये गये। जिसके माध्यम से किसानों को उचित खाद, बीज आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी दी गई। वहीं कई गांव के किसानों ने अपने विभिन्न प्रकार के उत्पादनों, सब्जियों की भी प्रदर्शनी लगाई थी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 75 किसानों को पुरुस्कृत भी किया गया। इसका चयन कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के उत्पादन के प्रदर्शन के आधार पर की गई। वहीं कृषि से संबंधित किसानों से कार्यक्रम में कई प्रकार के सवाल पूछे गये। जिसमें सही जवाब देने वाले किसानों को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक अन्य।
ये लोग थे उपस्थित
मौकेपर सरिया एस.डी.ओ. के.के.सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुमार, जिला भू संरक्षण पदाधिकारी के.एन.बाड़ा, कृषि वैज्ञानिक जयंतलाल एवं डा ए.के.द्विवेदी, अनुमंडल उद्यान पदाधिकारी एस.पी. सिंह, आत्मा गिरिडीह के उप परियोजना निदेशक मोती लाल रजक, राजेश कुमार, गोविन्द प्रसाद, राजकिशोर सिंह, प्रमुख कुमुद जैन, नकुल मंडल, छोटु मंडल, लक्ष्मण दास आदि।