पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने रोकी इंटरसिटी एक्सप्रेस

ग्रामीणों ने रोकी इंटरसिटी एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> ईएमयू पैसेंजर ट्रेन कैंसिल करने के विरोध में ट्रेन को रोका

> मांग पुरी नहीं होने पर रेल चक्का जाम की दी चेतावनी

भास्करन्यूज.सरिया

धनबादरेल मंडल के द्वारा गया से आसनसोल तक चलने वाली एम यू पैसेंजर गाड़ी को कुछ दिनो के लिए बंद करने की सूचना पर चिचाकी के ग्रामीणों ने शनिवार को रैली िनकाल कर नारा लगाते हुए चिचाकी रेलवे स्टेशन पर मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल के दिनो में दुर्गापूजा ,बकरीद त्योहार को ध्यान में रखते हुए लोकल ट्रेन का पूर्व की तरह परिचालन की मांग की है। वही ज्ञापन सौंपने आए हुए आक्रोशित लोगो ने चिचाकी रेलवे स्टेशन पर धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस को लगभग आधा घंटा तक चिचाकी रेलवे स्टेशन पर रोके रखा बाद में स्टेशन अधीक्षक के द्वारा लोगो को समझाने उनकी मांगों को रेलवे के वरीय अधिकारियो तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद जाम को वापस लिया गया वही आंदोलन कारियो के द्वारा रेलवे को चेतावनी भी दिया की अगर रविवार से ईएमयू ट्रेन का परिचालन रेलवे के द्वारा रद्द किया गया तो रविवार सुबह से चिचाकी के ग्रामीणों के द्वारा बेमियादी रेलवे टेक को जाम कर कई महत्वपूर्ण गाडिय़ों का परिचालन रोकने का काम करेंगी शनिवार के आंदोलन का नेतृत्व संजीत कुशवाहा , मित्तल मंडल ,शंभु मंडल ,अर्जुन महतो , गुडा मंडल समेंत दर्जनों लोग कर रहे थे। रेल रोको आंदोलन को लेकर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने बताया की इसे लेकर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से उनकी बात हुई। कहा कि त्योहार को ध्यान में रखते हुए निर्णय को वापस लेने की बात की है। िजसमे अधिकरियों ने ट्रेन सेवा को पुन: बहाल करने का आश्वासन िदया है।