जलाकर मार देने का आरोप
सतबरवा. दहेजके खातिर शमा परवीन (23) को ससुराल वालों ने जलाकर मार देने का मामला प्रकाश में आया है। बकौल मृतका के पिता मानत गौरया गांव निवासी अहमद अंसारी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व शंमा परवीन का शादी पाटन सहदेवा गांव निवासी इस्लामुल अंसारी के पुत्र हासीम अंसारी के साथ किया था। विवाह के बाद से ही मोटरसाइकिल के लिए हमेशा बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। 4 दिसंबर को मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मारपीट करने के बाद केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दिया। इससे वह बूरी तरह जल गई। जिसे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका देहांत शुक्रवार को हो गया। रांची पुलिस द्वारा अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को शव को सौंप दिया।