बरवाडीह में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
बरवाडीह | बरवाडीहपुलिस ने कांड संख्या 06/२००9 के तहत हत्या के आरोपी कमरुद्दीन खान के पुत्र गोल्डेन खान को बुधवार को बरवाडीह बस स्टैंड से पकडक़र सतबरवा थाना को सौंप दिया है। अपराधी गोल्डेन खान ग्राम बारीडुबा (सतबरवा) का रहनेवाला है। वह पिछले चार माह से बरवाडीह में विमला देवी के मकान में रह रहा था। छापामारी अभियान में एसआई हरिनरायण साह, एएसआई अनिल कुमार पांडेय, घनश्याम पासवान समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।