पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 हजार के जेवर और 25 हजार नगद की चोरी

80 हजार के जेवर और 25 हजार नगद की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतबरवा | झाबरगांव में सोमवार की रात लगभग 12 बजे सोहराब अंसारी के घर से 80 हजार के जेवर 25 हजार रुपए नगद की चोरी हो गयी। मंगलवार को इस संबंध में सोहराब अंसारी ने सतबरवा ओपी में मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि रात में दो चोर घुस गये और घर में रखा बक्सा उठा कर ले गये जिसमें जेवर 25 हजार रुपया रखा हुआ था। बक्सा ले जाने के दौरान आवाज होने पर लोग जाग गए पर चोर बक्सा ले कर भागने में सफल रहे। थोड़ी दूर पर रास्ते में खाली बक्सा पड़ा मिला। इसके पूर्व रविवार को पार्वती कुंवर के घर से चोरों ने 1 लाख 20 हजार रुपये का जेवर, किराना दुकान का सामान, जमीन का कागजात चुराकर ले गए। वहीं शनिवार की रात में लहलहे के व्यवसायी कामेश्वर तिवारी के कपड़ा दुकान से लगभग 70 हजार रुपये का कपड़ा चोरी हो गया।