पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएं : दिलीप

पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएं : दिलीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतबरवा | हार्दिकसंस्था द्वारा सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग, ब्यूटीशियन, कुकिंग समेत 13 ट्रेड के प्रशिक्षण का रविवार को बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में मुख्य अतिथि दिलीप सिंह नामधारी, झाविमो के केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य अवधेश सिंह चेरो, सतबरवा प्रमुख उर्मिला कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर उदघाटन किया। अवधेश सिंह ने कहा कि सतबरवा जैसे पिछड़ा क्षेत्र में इस प्रकार का कार्यक्रम अच्छी पहल है। संस्था के लोग ईमानदारी से काम करें, हमलोग सहयोग करेंगे। प्रमुख ने महिलाओं बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप आगे बढ़ेंगी तभी देश आगे बढ़ेगा। दिलीप सिंह नामधारी ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। प्रशिक्षण में भाग ले रही महिला लड़कियों के बीच प्रतियोगिता कराया जाएगा जिसमें प्रथम आने पर सभी प्रथम संबंधित प्रतिभागी को एक-एक हजार रुपए का पुरस्कार वे अपने तरफ से देंगे। यह कार्यक्रम छह माह का है। इस मौके पर संस्था के सचिव शान्तनु कुमार शुक्ला, भरदूल सिंह, बिहारी प्रसाद, बिनोद चौधरी, उदय सिंह समेत दो सौ लोग उपस्थित थे।