भाजपा नेता ने किया क्षेत्र का दौरा
सतबरवा | भाजपाके प्रखंड प्रभारी दुर्गा जौहरी ने रजडेरवा, खामडीह, सतबरवा, पोंची क्षेत्र का दौरा सोमवार को किया। दौरा के बाद जौहारी ने कहा कि क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति है। जिसके कारण लोग दूसरे प्रदेशों में रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर गए हैं। क्षेत्र में एक भी काम नहीं चल रहा है। जौहरी ने सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर के राहत कार्य चलाने की मांग की है। दौरा में संदीप, मनीष कुमार समेत कई लोग शामिल थे।